Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी

How to Apply Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के 509 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया गया है इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Latest News

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 509 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 29 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 को रात्रि 11:00 तक है जबकि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करवाने का अवसर 21 अक्टूबर 2025 को रात्रि 11:00 तक दिया गया है इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में संशोधन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक कर सकेंगे।

Haryana HTET Result 2025 Today: HTET रिजल्ट 2025 जारी कब? देखें डायरेक्ट लिंक

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Overview:

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameHead Constable (Ministerial)
Advt No.HQ-C-3016/1/2025-C-3
Vacancies509
Salary/ Pay ScalePay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100), Group ‘C’
Job LocationDelhi
CategoryDelhi Police Head Constable Ministerial Vacancy 2025
Mode of ApplyOnline
Application form filling date29 September to 20 October 2025
Official Websitessc.gov.in

Vacancy Details (पदों का विवरण)

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के 509 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें पुरुषों के लिए 341 पद एवं महिलाओं के लिए 168 पद रखे गए हैं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 में कैटिगरी वाइज पदों की संख्या यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामहेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)
विज्ञापन संख्याHQ-C-3016/1/2025-C-3
कुल पद509
सैलरी/पे स्केलPay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100), Group ‘C’
नौकरी का स्थानदिल्ली
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन तिथि29 सितंबर – 20 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

Delhi Police HCM Vacancy 2025 (Male Candidates):

CategoryOpenEx-SMTotal
UR15117168
EWS31334
OBC671077
SC40949
ST6713
Grand Total29546341

Delhi Police HCM Vacancy 2025 (Female Candidates):

CategoryOpen
UR82
EWS17
OBC38
SC34
ST7
Grand Total168

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Application Fee

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Age Limit

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर होगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए इनके अलावा सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Educational Qualification

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी की अंग्रेजी में टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Application Fee

  • सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग: ₹100/-
  • SC, ST, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान का तरीका: ऑनलाइन मोड

Delhi Police Head Constable Age Limit 2025

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष (1 जुलाई 2025 को आधार मानकर)
  • जन्म तिथि: अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Delhi Police Head Constable Educational Qualification

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • अंग्रेजी में टाइपिंग गति: 30 शब्द प्रति मिनट
  • हिंदी में टाइपिंग गति: 25 शब्द प्रति मिनट

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Selection Process

चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. फिजिकल टेस्ट (Physical Test)
  3. मेडिकल टेस्ट
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Exam Pattern

PartSubjectNumber of QuestionsMaximum Marks
Part-AGeneral Awareness2020
Part-BQuantitative Aptitude (Basic Arithmetic Skill)2020
Part-CGeneral Intelligence2525
Part-DEnglish Language (Basic Knowledge)2525
Part-EComputer Fundamentals, MS Excel, MS Word, Communication, Internet, WWW and Web Browsers etc.1010
Total100100
  • यह पेपर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे।
  • इस पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे और यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
  • इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और इस में नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है।
  • यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा।
  • इस परीक्षा में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि एससी, एसटी, ओबीसी को न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • दिव्यांग एवं एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • इस सीबीटी एक्जाम के बाद फिजिकल परीक्षा के लिए लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Physical Test

For male candidates: पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम हाइट 165 सेमी होनी चाहिए और उनका सीन न्यूनतम 78 सेमी और फुलावट के साथ 82 सेमी होना चाहिए जबकि आरक्षित वर्गों को 5 सेमी तक कि नियमानुसार छूट दी जाएगी।

AgeRace – 1600 MetersLong JumpHigh Jump
Upto 30 years07 minutes12½ feet (12’6”)3½ feet (3’6”)
30 to 40 years08 minutes11½ feet (11’6”)3¼ feet (3’3”)
Above 40 years09 minutes10½ feet (10’6”)3 feet

For female candidates: महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी होनी चाहिए और आरक्षित वर्गों को 5 सेंटीमीटर तक कि नियम अनुसार छूट मिलेगी।

AgeRace – 800 MetersLong JumpHigh Jump
Upto 30 years05 minutes9 feet3 feet
30 to 40 years06 minutes8 feet2½ feet (2’6”)
Above 40 years07 minutes7 feet2¼ feet (2’3”)

How to Apply Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
  • फिर होम पेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी है।
  • इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

One thought on “Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *