Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी अध्यापन कार्य हेतु नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा विद्या संबल योजना 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें सत्र 2025-26 में विद्या संबल योजना के अंतर्गत अध्यापन कार्य के लिए गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान में 29 जून 2025 के बाद खोले गए नए महाविद्यालय एवं नियमित तथा राजसेस महाविद्यालयों में खोले गए नवीन संकाय एवं विषयों के लिए गेस्ट फैकेल्टी के रूप में अध्यापन कार्य करवाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा इसके लिए 24 सितंबर 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान विद्या संबल योजना 2025 के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन 26 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 तक रहेगी इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच कर पैनल द्वारा अनुमोदन किये जाने की तिथि 7 अक्टूबर 2025 तक रखी गई है इसके बाद संबंधित महाविद्यालय द्वारा गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित किए जाने की तिथि आवश्यकता अनुसार रहेगी।

महाविद्यालय में संचालित ऐसे नियमित विषय जिनमें स्वीकृत पदों के विरुद्ध एक भी शिक्षक नहीं है उनमें स्वीकृत पदों की संख्या के विरुद्ध एक-एक गेस्ट फैकेल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित कर अध्यापन कार्य शुरू किया जाएगा कार्य व्यवस्था के तहत शिक्षक उपलब्ध होने की स्थिति में गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा यानी जिन महाविद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं उनमें अध्यापन कार्य सुचारू रूप से जारी रखने के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों को पद स्थापित किया जाएगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Overview

Recruitment Organizationआयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर
Post Nameसहायक आचार्य (विभिन्न विषय)
Advt No.गेस्ट फैकल्टी 2025
VacanciesVacant seats available in the college
Salary₹800 per hour
Job LocationGovernment Colleges in Rajasthan
CategoryGuest Faculty Recruitment
Mode of ApplyOffline
Last Date Form3 October 2025
Official Websiteeducation.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Application Fee

राजस्थान विद्या संबल योजना 2025 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसके लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Age Limit

राजस्थान विद्या संबल योजना 2025 में गेस्ट फैकेल्टी के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तक होगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Educational Qualification

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए शैक्षणिक योग्यता राजस्थान शिक्षा (महाविद्यालय शाखा) सेवा नियम एवं यथा समय संशोधित में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार होनी चाहिए अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

क्र. सं.शैक्षणिक रिकॉर्डस्कोर
1स्नातक– 80% और उससे अधिक = 21 अंक
– 60% से अधिक और 80% से कम = 19 अंक
– 55% से अधिक और 60% से कम = 16 अंक
– 45% से अधिक और 55% से कम = 10 अंक
2अधिस्नातक– 80% और उससे अधिक = 25 अंक
– 60% से अधिक और 80% से कम = 23 अंक
– 55% (SC/ST/OBC(NCL)/दिव्यांग हेतु न्यूनतम 50%) से अधिक और 60% से कम = 20 अंक
3एम.फिल– 60% और उससे अधिक = 07 अंक
– 55% से अधिक और 60% से कम = 05 अंक
4पी.एच.डी.25 अंक
5जेआरएफ सहित नेट / नेट / सेट– जेआरएफ सहित नेट = 10 अंक
– NET = 08 अंक
– स्लेट या सेट = 05 अंक
6शोध प्रकाशन (सहकर्मी द्वारा समीक्षित अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्वीकृत जर्नल में प्रकाशित)प्रत्येक शोध प्रकाशन हेतु 02 अंक (अधिकतम 06 अंक)
7शिक्षण / पोस्ट डॉक्टोरल अनुभवप्रत्येक एक वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 10 अंक)
8पुरस्कार– अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर (भारत सरकार / भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के निकाय) → 03 अंक
– राज्य स्तर (राज्य सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार) → 02 अंक

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Important Dates

विवरणदिनांक
विज्ञापन जारी किये जाने की दिनांक26 सितम्बर, 2025 तक
आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की अंतिम दिनांक03 अक्टूबर, 2025 तक
आवेदन पत्रों की जाँच कर पैनल का अनुमोदन किये जाने की दिनांक07 अक्टूबर, 2025 तक
संबंधित महाविद्यालय द्वारा गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित किये जाने की दिनांकआवश्यकता अनुसार

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 Selection Process

राजस्थान विद्या संबल योजना में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा इसमें लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी गेस्ट फैकेल्टी के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद महाविद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों हेतु पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य द्वारा किया जाएगा।

राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत मानदेय

  • प्रति घंटा मानदेय: ₹800
  • अधिकतम साप्ताहिक घंटे: 14 घंटे
  • अवधि: सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ होने/ पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा विद्या संबल योजना के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी व्यक्तियों को अध्यापन कराने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • इसमें सहायक आचार्य को प्रति घंटा ₹800 मानदेय दिया जाएगा जो अधिकतम 14 घंटे साप्ताहिक होगा।
  • इसमें सहायक आचार्य के पद पर अभ्यर्थी को सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ होने/ पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण करवाए जाने हेतु निर्धारित अवधि, इनमें से जो भी पहले हो तक रखा जाएगा।
  • विद्या संबल योजना के तहत आमंत्रित गेस्ट फैकल्टी से केवल कालांश के आधार पर अध्यापन कार्य ही करवाएंगे उनसे अध्यापन के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करवाया जाएगा।
  • प्रत्येक 50 कालांश होने पर उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाएगा और अंत में कार्य पूरा होने पर जितने कालांश कार्य किया है उतने कालांश का भुगतान किया जाएगा।
  • विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी पर सहायक आचार्य पूर्णता वैकल्पिक एवं अस्थाई है नियमित नियुक्ति/ स्थानांतरण अथवा कार्यव्यवस्थार्थ शिक्षक लगने पर गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था स्वत: समाप्त हो जाएगी।
  • वर्तमान में सहायक आचार्य पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष हो, उनसे गेस्ट फैकल्टी के तौर पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और राजस्थान के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025

  • राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए महाविद्यालय समय में ही ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है और यह सुनिश्चित कर लेना है कि आप किस महाविद्यालय के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भर देनी है और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में फॉर्म के साथ लगाने हैं।
  • इसके बाद आपको उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर अंतिम तिथि से पहले संबंधित महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करवा देना है।
Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 form26 September 2025
Last Date Offline Application form3 October 2025
Official NotificationDownload Here
Official Websiteeducation.rajasthan.gov.in

One thought on “Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी अध्यापन कार्य हेतु नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *