CTET / REET / TET के लिए अधिगम सिद्धांत एवं बाल विकास : 29 महत्वपूर्ण MCQ with Answers
इस पोस्ट में पावलोव, वॉटसन, बंडूरा, गैने, ब्रूनर, कर्ट लेविन आदि मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांतों तथा बाल विकास की अवस्थाओं से संबंधित चुने हुए objective प्रश्न दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी।
शैक्षिक मनोविज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक अधिगम सिद्धांत (Learning Theories) और बाल विकास (Child Development) से संबंधित 29 उच्च गुणवत्ता वाले MCQ इस पोस्ट में दिए गए हैं।
CTET / REET / TET के लिए अधिगम सिद्धांत एवं बाल विकास : 29 महत्वपूर्ण MCQ with Answers
ये प्रश्न Dr. Vandana Jadon Official चैनल के पोल्स पर आधारित हैं और CTET, REET, UPTET, HTET, MPTET जैसी सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किए गए हैं।
1. शास्त्रीय अनुबंधन (क्लासिकल कंडीशनिंग) पर इवान पावलोव के प्रसिद्ध प्रयोग में तटस्थ प्रेरणा क्या थी?
- लारस्त्रवण
- भोजन
- घंटी
- कुत्ता
✅ सही उत्तर: घंटी
2. पावलोव के प्रयोग में भोजन को अनुबंध की भाषा में क्या कहा है?
- अनुबंधित उद्द्दीपक
- अनुबंधित अनुप्रिया
- अनानुबंधिक उद्दीपक
- अनानुबंधित अनुक्रिया
✅ सही उत्तर: अनानुबंधिक उद्दीपक
3. एक बालक काली गाय, काला कुत्ता तथा काली वस्तुओं को देखकर डरने लगता है। इस प्रकार के अनुबंधन में निहित है –
- अनुक्रिया अनुबंधन
- उद्दीपक सामान्यीकरण
- अनुक्रिया सामान्यीकरण
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: उद्दीपक सामान्यीकरण
4. पावलव के प्रयोग में अनुबंधन प्रक्रिया के बाद कुत्ता लार टपकाने को ऐसे कहते हैं-
- अनुबंधित प्रतिक्रिया
- सहज प्रतिक्रिया
- उच्च क्रम अनुकूलन
- अप्रतिबंधित प्रतिक्रिया
✅ सही उत्तर: अनुबंधित प्रतिक्रिया
5. किस मनोवैज्ञानिक ने अल्बर्ट नामक एक छोटे बालक को शामिल करते हुए शास्त्रीय अनुबंधन पर एक प्रयोग किया?
- बी. एफ. रिकनर
- ई. एल. थार्नडाइक
- इवान पावलोव
- जॉन वॉटसन
✅ सही उत्तर: जॉन वॉटसन
6. वॉटसन ने क्लासिकल कंडीशनिंग के प्रयोग में किस प्रकार जानवर का उपयोग किया था?
- बिल्ली
- कबूतर
- कुत्ता
- खरगोश
✅ सही उत्तर: खरगोश
7. प्रेक्षणीय अधिगम का सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया?
- इवान पावलोव
- बी. एफ. स्किनर
- आरोन बेक
- बंडूरा
✅ सही उत्तर: बंडूरा
8. गैने के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा अधिगम का प्रकार नहीं है?
- उद्दीपन अनुक्रिया
- सम्प्रत्त्यय
- समस्या समाधान
- अन्वेषण
✅ सही उत्तर: सम्प्रत्त्यय
9. रॉबर्ट गैने द्वारा प्रतिपादित अधिगम के आठ प्रकारों में से पाँचवें स्थान पर आता है
- विभेद अधिगम
- श्रृंखला अधिगम
- संप्रत्यय अधिगम
- समस्या समाधान अधिगम
✅ सही उत्तर: विभेद अधिगम
10. प्रभावी अधिगम के लिए सर्वाधिक प्रभावपूर्ण पुनर्बलन अनुसूची कौनसी है?
- सतत् पुनर्बलन
- निश्चित अनुपात पुनर्बलन
- परिवर्तनशील पुनर्बलन
- निश्चित अन्तराल पुनर्बलन
✅ सही उत्तर: परिवर्तनशील पुनर्बलन
11. व्यक्ति एवं वातावरण के मध्य अंतर्संबंध की प्रकृति की व्याख्या हेतु ‘जीवन क्षेत्र’ की अवधारणा किसने दी?
- ब्रोनफेनब्रेनर
- कर्ट लेविन
- बी. एफ. स्कीनर
- टॉलमैन
✅ सही उत्तर: कर्ट लेविन
12. अधिगम के संज्ञानात्मक क्षेत्र सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
- सी. एल. हल
- कर्ट लेविन
- बी. एफ. स्किनर
- कोहलर
✅ सही उत्तर: कोहलर
13. लता का संगीत में ज्ञान, उसके कार चलाने में अनुपयोगी होने में यह अधिगम अंतरण है।
- अनुकूल अंतरण
- शून्यांतरण
- विद्वपार्श्विक अंतरण
- नकारात्मक अंतरण
✅ सही उत्तर: नकारात्मक अंतरण
14. “उच्च स्तर के मंजिल तक पहुँचना।” यह लक्ष्य इस से संबंधित है-
- अधिगम शैली
- आकांक्षा/इच्छा
- सिद्धता
- उपलब्धि प्रेरणा
✅ सही उत्तर: उपलब्धि प्रेरणा
15. पुस्तक “Working with Emotional Intelligence” के लेखक हैं
- जॉन डब्ल्यू बेस्ट
- पीटर सोल्वे
- जॉन मेयर
- डेनियल गोलमैन
✅ सही उत्तर: डेनियल गोलमैन
16. “चिंतन मानसिक क्रिया का ज्ञानात्मक पहलू है।” चिंतन की यह परिभाषा किसने दी?
- वॉरेन
- रॉस
- वेलेण्टाइन
- स्किनर
✅ सही उत्तर: वेलेण्टाइन
17. स्व-केन्द्रित अवस्था होती है बालक के
- जन्म से 2 वर्ष तक
- 3 से 6 वर्ष तक
- 7 वर्ष से किशोरावस्था तक
- किशोरावस्था में
✅ सही उत्तर: 3 से 6 वर्ष तक
18. सीखने का प्राथमिक मूलभूत नियम संबंधित है
- अभ्यास कार्य से
- परिणाम की अपेक्षा से
- प्रशंसा से
- तत्परता से
✅ सही उत्तर: तत्परता से
19. थर्स्टन तथा लिकर्ट निम्न में किसके मापन से संबंधित है?
- बुद्धि
- अभिवृत्ति
- मूल्य
- व्यक्तित्व
✅ सही उत्तर: अभिवृत्ति
20. ‘डिस्कवरी लर्निंग’ द्वारा दिए गए अधिगम की अवधारणा पर आधारित है?
- पियाजे
- बूनर
- वायगोत्स्की
- उसुबेल
✅ सही उत्तर: बूनर
21. “अधिगम यानी ज्ञान का निर्माण है।” यह कथन इसका है
- जे. बी. वाट्सन
- बंडुरा
- ब्रूनर
- डब्ल्यू. सी. बाग्ले
✅ सही उत्तर: ब्रूनर
22. मस्तकाघोमुखी एवं निकट से दूर का क्रम किस क्रिया का अंग है?
- चेतना
- विकास
- विवृद्धि
- संशोधन
✅ सही उत्तर: विकास
23. किसी व्यक्ति के जैविक विकास के लिए क्या शब्द इस्तेमाल किया जाता है?
- अधिगम
- परिपक्वता
- व्यक्तित्व
- आयुवृद्धि
✅ सही उत्तर: परिपक्वता
24. ‘बालक का विकास आनुवंशिकता तथा वातावरण का गुणनफल है।’ यह कथन किसका है?
- वुडवर्थ
- गैरेट
- हालैण्ड
- थॉर्नडाइक
✅ सही उत्तर: वुडवर्थ
25. निम्न में से कौनसा वृद्धि और विकास का प्रथम चरण है?
- शारीरिक विकास
- सामाजिक विकास
- नैतिक विकास
- मानसिक विकास
✅ सही उत्तर: शारीरिक विकास
26. सेफलोकेडल का अर्थ है
- सिर से पैर
- पूर्ण से आंशिक
- सामान्य से विशिष्ट
- केन्द्र से परिधि
✅ सही उत्तर: सिर से पैर
27. शैशवावस्था में शरीर में कुल कितनी अस्थियाँ पाई जाती है?
- 206
- 270
- 210
- 260
✅ सही उत्तर: 270
28. शैशवावस्था मानव विकास की प्रमुख अवस्था है –
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- चतुर्थ
✅ सही उत्तर: प्रथम
29. जन्मोत्तर विकास की दूसरी प्रमुख अवस्था है
- गर्भावस्था
- शैशवावस्था
- किशोरावस्था
- बाल्यावस्था
✅ सही उत्तर: बाल्यावस्था